रिपोर्ट: शैलेन्द्र शर्मा
Azamghar: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायमीर पुलिस ने रात पवईलाडपुर गांव में छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 153 पुड़िया (7.65 ग्राम) हेरोइन, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग सात लाख रुपये बताई जा रही है, और ₹1,35,820 नकद बरामद किया।
थानाध्यक्ष निहार नंदन कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई। दरवाजा खटखटाने पर एक व्यक्ति दीवार फांदकर भाग गया, जबकि प्रमिला यादव पत्नी श्रवण यादव को मौके से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसका बेटा हेरोइन लाकर देता है, जिसे वह पुड़िया बनाकर ग्राहकों को बेचती थी।
पुलिस ने मुकदमा संख्या 380/2025 धारा 8/21 NDPS एक्ट पंजीकृत कर महिला को जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना सरायमीर की पुलिस टीम शामिल रही।

