बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल

वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट

अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ सुल्तानपुर राजमार्ग पर हजारीगंज कस्बे में दो बाइकों की आपस मे भिड़ंत हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर भेजा जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के लखनऊ सुल्तानपुर राजमार्ग पर हजारीगंज के निकट बाराबंकी जनपद के बरजोर का पुरवा मजरे मेहँदिया थाना सुबेहा निवासी राजेन्द्र यादव,अमर बहादुर व राम लखन एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे।हजारीगंज मोड़ पर मुड़ते ही लखनऊ की तरफ से आ रहे अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना क्षेत्र चांदगढ़ मजरे यूसुफनगर निवासी छोटे लाल ,रामराज व रामावती की बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइकों के सवार गिर पड़े जिसमें राजेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

सूचना पर पहुंचे इन्हौना चौकी इंचार्ज तनुज पाल ने 108 एम्बुलेंस से गंभीर घायल राजेंद्र यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर भेजा।जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।गंभीर रूप से घायल राजेन्द्र यादव की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading