पत्रकारों को सम्मान और हरियाणा को इनाम…

संवाददाता: वीरेंद्र सिंह

अमेठी। तिलोई मोहनगंज में बाबा कप‌ लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हरियाणा बनाम लखनऊ के बीच खेला गया जिसमें लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 174 रन बनाएं उसके जवाब में हरियाणा की टीम ने 19.5 ओवर में 4 विकेट से मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच हरियाणा टीम के 49 रन बनाकर संजय रहे और मैन ऑफ द सीरीज लखनऊ की टीम से विपिन चंद्रा रहे जिनके खाते में 119 रन और 5 विकेट रहे।

बाबा कप का फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक रहा विजेता टीम को तथा उपविजेता टीम को ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने ट्रॉफी मेडल और चेक दिया और इनाम वितरण किया। तिलोई ब्लॉक स्तर के अलग अलग खेल प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान लाने वाले अरमान खान, आमिर खान, शिल्पी सिंह, श्रद्धा सिंह को भी ट्रॉफी और इनाम देकर सम्मानित किया गया और आए हुए सभी पत्रकारों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजक मोहम्मद हलीम ने सभी आए हुए व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अशरफ अहमद, मुशर्रफ अहमद, इकबाल अहमद, फैयाज अहमद, अनवर अहमद, गिरजेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading