अब भाजपा नेता की हत्या….

संवाददाता: वीरेंद्र सिंह

अमेठी। तिलोई थाना मोहनगज के ग्राम पूरे मुकुन मजरे रमई मे पुर्व प्रधान एवम भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी प्रातः ग्रामीणो ने शव नहर की पटरी पर पडा देखा तो हडकंप मच गयासूचना पाकर थाना मोहनगंज की पुलिस के साथ शिवरतनगंज, फुरसत गंज,जायस कोतवाली की पुलिस घटना स्थल पर जमी रही घटना की सूचना मिलने के पश्चात अमेठी जिले के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिह ने घटना स्थल का निरीक्षण करके परिवार को जल्द
खुलासे का अश्वासन दिया इस मौके क्राईम ब्रान्च की टीम,के साथ फोरटेन्टेट टीम भी मौके का निरीक्षण कर खुलासे के लिये जरूरी सूत्र भी इकट्ठा किया।

भाजपा नेताओं का मौके पर रहा जमावडे
भाजपा नेता की हत्या की खबर सुनकर अमेठी जिले के भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, भवानी दत्त दीक्षित, पकंज अवस्थी तथा राकेश कुमार त्रिपाठी के साथ श्याममूर्ति यादव, अनिल कुमार पाण्डेय, रामकृष्ण भारतीय,तथा बबलू मिश्रा सहित दर्जनों भाजपाई नेता इकट्ठा थे राकेश कुमार त्रिपाठी ने उक्त घटना की सूचना अमेठी सासद स्मृति ईरानी को भी दिया उन्होंने उन्के बेटे राममिलन वर्मा से बात करके न्याय मिलने का अश्वासन देते जल्द खुलासा का भरोसा भी दिया।

बेटे ने किया गांव के तीन लोगो को
मृतक के इकलौते बेटे राम मिलन वर्मा ने बताया मेरी किसी से दुश्मनी नही थी लेकिन राजनीतिज्ञ स्पर्धा जरूर थी मेरे पिता एक बार प्रधान का पद ग्रहण कर चुके थे इस बार भी प्रबल दावेदार भी थे उन्होंने अपना प़ार्थना पत्र थाना मोहनगज मे देते हुये रमई गांव के दानबहादुर सिह,बीरबहादुर सिह,तथा अखिलेश पप्रताप सिंह को नामज्ञद करते प़ार्थमिकी दर्ज कराई है।

थाना मोहनगंज की पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर भेजा पोस्टमार्टम हेतु


थानामोहनगज की पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु अमेठी भेजा है थानाध्यक्ष जाबेद इकबाल ने बताया मृतक जागेश्वर वर्मा उर्म साठ वर्ष के शरीर पर दो गोली के निशान मिले एक गोली कनपटी पर सटा कर मारी गयी और दूसरी गोली सीने पर दागी गयी रिपोर्ट पोस्टमार्टम की आने के पश्चात स्थिति पूरी तरह साफ हो जायेगी और कितनी चोटे है।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading