ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन

संवाददाता: वीरेंद्र सिंह

अमेठी। तिलोई,रायबरेली क्षेत्र के कस्बा मोहनगंज में बाबा क्रिकेट क्लब द्वारा सात दिवसीय क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश स्तर की टीमों के साथ गुजरात प्रांत की टीम के खिलाड़ी मैच खेलने के लिये मैदान पर आते है। इस प्रतियोगिता क्रिकेट टूनामेंट का शुभराम्भ गुरुवार को तिलोई ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिह उर्फ मुन्ना सिंह ने मैच खेल कर किया उन्होंने लखनऊ व प्रयागराज टीम के बीच उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों का सर्वप्रथम परिचय प्राप्त किया और टास उछाला कर मैच का शुरुआत किया टास लखनऊ की टीम ने जीत कर सर्वप्रथम बल्लेबाजी किया और निर्धारित बीस ओवर के मैच में 162रन तबाडतोड बैटिंग कर बना डाले जिसके जवाब में उतरी प्रयाजराज की पूरी पारी 110 रनों पर सिमट गयी और लखनऊ की टीम मैच को 52 रन से जीत लिया इस मैच के मैच आफ मैच लखनऊ के ज्ञानेंद्र को दिया गया जिनके 77रन का विशाल स्कोर के साथ जबरदस्त बालिग कर तीन विकेट हासिल किया इस मैच का आयोजन मो.हलीम अहमद ने किया। आयोजक द्वारा आये हुये सभी अथितियों का पुष्प भेंट कर अभार ब्यक्त किया मैच में इम्पारिग अनवर खान,सलाम खान तथा कमेटी इकबाल अहमद, गिरजेश सिह,आदित्य तिवारी ने किया इस मौके पर थानाध्यक्ष मोहनगंज जावेद इकबाल,मो. फैयाज अहमद,मो. मुशरफ खान,असरफ खान,लालबाबू, सहित कई गणमान्य इकट्ठा लोग मौजूद थे।

फोटो-

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading