तेज़ रफ्तार वाहन ने अधेड़ और महिला को लिया ज़द मे

संवाददाता: वीरेंद्र सिंह

अमेठी। थाना मोहनगज के अन्तर्गत तिलोई जायस मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात बोलोरो वाहन ने मोटरसाइकिल और महिला को जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया।

बताते चले कि रामजद्द उर्म45वर्ष जो तहसील तिलोई मे चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है और तहसील के कागजो का तमीला कराने जायस की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहा था जैसे पूरे राजा मजरे भेलाई कला पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बोलोरो ने जोर दार ठोकर मार दिया उससे आगे चेतरा बुर्जुग निवासिनी उर्मिला देवी पत्नी नकछेद पासी उर्म 40वर्ष किसी काम से मोहनगज आयी थी वापस पैदल अपने घर जा रही थी उसको भी ठोकर मार कर घायल कर दिया ।

थानाध्यक्ष जावेद इकबाल घटना स्थल पर पहुच कर दोनो को तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द़ भेजा, जहाँ से रामजद्द को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया है और महिला का इलाज चल रहा है जिसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।

इस सम्बंध मे थानाध्यक्ष इकबाल अहमद ने बताया प्रार्थना पत्र मिलते ही अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर करवाई की जायेगी।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading