संवाददाता: वीरेंद्रे सिंह
अमेठी। थाना मोहनगज के अन्तर्गत कस्बा मोहनगज मे रायबरेली से मौरग उतारने आये ट्रक ड्राईवर की ग्यारह हजार बिजली की लाईन के चपेट मे आने से घटना स्थल पर मौत और खलासी गम्भीर रुप से घायल बताते चले रायबरेली जिले के ईदगाह के निकट माया रोड लाईन का ट्रक लगभग बारह बजे ट्रक लेकर थाना मील एरिया के ग़ाम ताजपुर अमावा के अन्तर्गत निवासी पवन कुमार यादव उम्र 35बर्ष ड्राईवर लेकर आया और उसके साथ खलासी थाना मोहनगज के ग़ाम कम ई निवासी सुरेंद्र कुमार गौतम और दो मजदूर राम मिलन पासी उम्र 32वर्ष निवासी रेती जिला रायबरेली और दूसरा मजदूर राकेश कुमार यादव ग़ाम रुपाम ऊ जिला रायबरेली निवासी साथ आये थे मौरग गिरना शुरू हुई करीब दोबजे खाना पुर फीडर पर 11000 लाईन पर बिजली सप्लाई चालू हो गयी ड्राईवर पवन कुमार यादव अपने टक पर चढकर मौरग कितनी बची देखने गया अचानक नंगे तारो से शरीर स्पर्श कर गया लेबर और खालासी अपने ड्राईवर को बिजली के तारो से छुडाने की गुहार करने लगे जबतक गाव निवासी दौडे तब तक ड्राईवर ने दम तोड दिया और खलासी जख्मी हो गया थाना मोहनगज के थानाध्यक्ष जाबेद इकबाल को इसकी सूचना मिलने के पश्चात लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

