पत्रकार के घर में दबंगों ने लगाई आग कार व बाइक जलकर हुई खाक

संवाददाता: वीरेंद्र सिंह


अमेठी। कोतवाली मोहनगंज अंतर्गत ग्राम सभा राजा फत्तेपुर में अभी कुछ दिन पूर्व ही दबंगों ने दैनिक जागरण के पत्रकार अग्निवेश मिश्रा के घर पर हमला किया था जिसमें पत्रकार सहित उनकी बूढ़ी मां बुआ भाभी और उनके भाई को गंभीर चोट आई थी जिसका मुकदमा कोतवाली मोहनगंज में पंजीकृत किया गया था उसके बाद भी जब दबंगों का मन नहीं भरा तो कल मंगलवार बीती रात्रि को पत्रकार के घर को आग के हवाले कर दिया जिसमें पत्रकार की कार स्कूटी बाइक साइकिल आदि सामान जलकर खाक हो गया इस घटना से तो यही प्रतीत होता है कि अमेठी जिले में दबंगों की दबंगई सर चढ़कर बोल रही है शासन प्रशासन का खौफ बिल्कुल भी नहीं रह गया है एक तो सर्वप्रथम पत्रकार व उसके परिवार पर निंदनीय हमला किया गया और उसके बाद आज आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया कहीं ना कहीं यह घटना पुलिस की लचर व्यवस्था का नतीजा है फिलहाल घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह ने जाकर घटना की जानकारी ली है और आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही उचित कार्यवाही की जाएगी मौके पर कोतवाली मोहनगंज स्पेक्टर विश्वनाथ यादव और भारी पुलिस बल तैनात है इस बारे में जब कोतवाली मोहनगंज इस्पेक्टर विश्वनाथ यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी व विधिक कार्यवाही की जा रही है फिलहाल इस निंदनीय घटना से पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading