संवाददाता: वीरेंद्रे सिंह
अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा गोयन में बीती रात्रि 5 बच्चों की मां ने मानसिक संतुलन खराब होने की वजह से की खुद खुशी वहीं मृतका के पति मेंहीलाल पासी पुत्र सूरजलाल ने बताया कि मेरी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं रहती थी और मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था दो लड़की और तीन बेटे भी हैं जिनमें से एक लड़की की शादी भी मैंने कर दी है और मेरी पत्नी के साथ कई बार पागलपन जैसी घटना हुई थी और उनका इलाज भी चल रहा था वह कल शाम 6:00 बजे से घर से बिना बताए चली गई थी काफी खोजबीन किया पर कहीं पता नहीं चला
बताते चलें की आज सुबह लगभग 8:00 बजे ग्रामीणों ने गांव के बगल बाग में देखा की किसी महिला का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था तब गांव वालों ने मृतका के परिवारी जनों को इसकी सूचना दी खबर सुनते ही परिवारी जनों में कोहराम मच गया वहीं पर गांव वालों का भी कहना है कि मृतका का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था शायद महिला ने इसी वजह से खुदकुशी कर ली है इस बारे में जब थाना अध्यक्ष शिवरतन गंज से बात की गई तो थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।