February 24, 2026

एक व्यवसाई ने घर में लगाई फांसी

संवाददाता: वीरन्द्रे सिंह

अमेठी। तिलोई,रायबरेली थाना मोहनगंज के अलाईपुर गांव में एक व्यवसाई की विसम परिस्थितियों में मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बेसरवा निवासी सुनील कुमार साहू पुत्र रामकुमार साहू 35 वर्ष जो लगभग चार माह से होटल खोलकर परिवार का गुजर करता था बीती रात्रि लगभग नौ बजे के करीब अपने बीबी बच्चों के साथ होटल के कामो को निपटा कर पत्नी खाना बनाने की तैयारी में जुट गयी लगभग दस बजे खाना बनकर तैयार हुआ तो पत्नी कमरे जाकर पति को खाना खाने को बुलानी गयी तो पति का शव आगौछा के सहारे कमरे में लटकता मिला ।उक्त किराये के कमरे के बाहर मृतक सुनील साहू दूकान करता था और उसी एक कमरे में पत्नी अनीता तथा बेटी अन्नया 10वर्ष तथा बेटा आयुश 6वर्ष के साथ रहता था।रविवार रात्रि विषम परिस्थितियों में रहस्यमय ढंग से हुई सुनील की मौत के बाद मृतिका की पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मामले में थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के पश्चात ही मौत का कारण अस्पष्ट हो पायेगा।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading