संवाददाता वीरेन्द्र सिंह
अमेठी। जनपद के तहसील तिलोई क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाक तिलोई के ग्राम भेलाई कला में पूर्व कोटेदार शत्रोहन मौर्या के खिलाफ ग्रामीणों ने तहसील में जमकर नारेबाजी कर घटतौली की जांच करने की माग उपजिलाधिकारी तिलोई से किया जिसकी जाच उपजिलाधिकारी तिलोई ने सप्लाई स्पेक्टर संजय सिह को सौपी है जाच करने गये अधिकारी को ग्रामीणो द्वारा लगाये गये अरोप सही पाये और अपनी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौप कर जाच रिपोर्ट के आधार पर सम्बंधित कोटेदार को ससपेंड कर के दूसरे कोटेदार के पास अटैच कर दिया गया है।
आज निर्धारित तिथि के अनुसार और शासनादेश के अनुसार ब्लॉक कर्मी तथा ग्राम प्रधान की मौजूदगी मे कार्यवाही शुरू हुई जिसमे सरकार की मंशानुरूप तीन स्वम सहायता समूह इकट्ठा हुये गोसाईं बाबा स्वम सहायता समूह, धनलक्ष्मी स्वम सहायता समूह, तथा अनुराग महिला स्वयं सहायता समूह अपने अपने समूहो के कागजो सहित इकट्ठा हुये जिसमे घन लक्ष्मी वाई स्वम सहायता समूह मे सभी सदस्य अनुसूचित जाति के है इस लिये स्थगित कर दिया है अनुराग महिला स्वम सहायता केन्द्र का लेनदेन 2018 के बाद बैक मे न होने के कारण निष्क्रिय मान लिया गया और गोसाईं बाबा स्वम सहायता केन्द्र कागजो के साथ सभी रुप से सही पाया गया जिससे ग्राम सभा का कोटा में चयन करके ब्लाक मुख्यालय पर अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया इस मौके पर ग्राम प्रधान मोहम्मद असलम व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद असरफ, ग्राम बिकास अधिकारी राजेश कुमार, एडियो पंचायत सी बी सिह, सहित कई ब्लाक कर्मचारी तथा भारी मात्रा में मोहनगज थाने की पुलिसकर्मी मौजूद रहे।।

