संवाददाता वीरेन्द्र सिंह
अमेठी। बहादुरपुर ब्लाक के रिजवान गूर्जर अपने सैकड़ों साथियों के साथ जिला अध्यक्ष अमेठी छोटेलाल यादव एवं जिला अध्यक्ष रायबरेली ई. वीरेन्द्र यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में सम्मिलित हुये | वही ओदारी के राम नरेश मौर्य ने भी समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की |जिला अध्यक्ष अमेठी छोटेलाल यादव ने कहा की 2022 मे जनता अखिलेश यादव की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है ,इसलिए 2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है| रायबरेली के जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र यादव ने कहा की भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग हो गया है है |इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता रंजीत यादव ने कहा की समाजवादी पार्टी में ही नवजवानो का भविष्य सुरक्षित है, समाजवादी पार्टी हमेशा से ही किसानो ,छात्रों ,बेरोजगारों के हित की बात करती है , युवा नेता मो.इसकार उर्फ ( राजू गुर्जर )ने कहा कि इस बार हम सभी समाजवादियो का लक्ष्य है कि तिलोई विधान सभा मे समाजवादी पार्टी का विधायक बने इसके लिए हमलोग दिन रात मेहनत करने का काम करेगें |कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मो.रफीक विधान सभा अध्यक्ष हाजी मिर्जा अशरफ बेग, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मीना सिँह ,दिनेश कोटेदार,योगेन्द्र, रफीक, सन्तराम प्रधान, अहसान गूजर, रामराज, सुऱेश यादव, अमरेश यादव, आशीष, कुलदीप यादव, राकेश पासी सहित सैकडौ लोग मौजूद रहे ।

