ईद के त्यौहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु के साथ हुए पीस कमेटी की बैठक

संवाददाता वीरेन्द्र सिंह

अमेठी। के मोहनगंज कोतवाली में आज आगामी ईद के त्यौहार को लेकर आज मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु के साथ पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। अमेठी पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देश पर आज मोहनगंज कोतवाली में ईद उल फितर की नमाज को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई वहीं प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि ईद उल फितर की नमाज अपने अपने घर पर पढ़ें। और सभी मुस्लिम भाइयों से अपील करता हूं कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ईद उल फितर का त्योहार मनाये आप लोगों को बताते चलें कि जनपद में धारा 144 लागूं है आप लोग धारा 144 का भी पालन करें पुलिस प्रशासन 24 घंटे आप लोगों के साथ है।इस बैठक में मुस्लिम समुदाय के प्रमुख मौलाना मेहंदी हसन,अनवर,प्रधान जुबेर अहमद, प्रधान मो0 अशरफ, मो0 आतिफ मौजूद रहे सभी मुस्लिम समाज के. प्रमुख एवं मीटिंग में उपस्थित सभी व्यक्तियों के द्वारा दिनांक 25 मई को होने वाली ईद उल फितर की नमाज को अपने अपने घरों में रहकर ही अदा करने का आश्वासन दिया मो0अशरफ प्रधान के द्वारा सभी समाज जनों को प्रशासन के संदेश एवं निर्देशों से अवगत करवाकर कोरोना महामारी मैं ईद का त्यौहार अपने अपने घरों से ही मनाने एवं मनवाने का आश्वासन दिया तथा सोशल डिस्ट्रेसिंग का पालन करने एवं मार्क्स का उपयोग करने का भी आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading