बेखौफ निडर अपराधी ताबड़तोड़ घटना को दे रहे अंजाम

संवाददाता वीरेंद्र सिंह

अमेठी। एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना वायरस महामारी उत्पन्न संकटों से जूझ रहा है ।वहीं पर अमेठी क्षेत्र के लोग लॉक डाउन होने की वजह से घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।इसके बावजूद अमेठी जनपद मे अपराध जैसी बडी घटनाओं का तेज सिलसिला चल निकला है । अभी जहां पर कल मुंशीगंज थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बताते चले की वही आज बीती रात्रि मोहनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर मजरे युसूफ नगर में अपनी दुकान पर सो रहे व्यापारी रामकुमार उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र हरिप्रसाद निवासी मजरे मत्तेपुर थाना मोहनगंज जनपद अमेठी की अज्ञात लोगों के द्वारा रात्रि में ही दुकान के पीछे रास्ते से घुस कर सोते हुए युवक के गले में रस्सी से खींचकर हत्या कर दी गई है। जैसे ही इसकी सूचना सुबह इलाके में फैली हड़कंप मच गया। आनन-फानन मे मौके पर पहुंची मोहनगंज पुलिस ने अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए लोगों से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।तत्काल सूचना मिलते ही मौके पुलिस अधीक्षक डा, ख्याति गर्ग अमेठी सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलोई अर्पित कपूर पहुंचकर हर पहलुओ पर गम्भीरता से पडताल करते हुए परिजनो को दिया आश्वासन ,जल्द होगे हत्यारे पुलिस के गिरफ्त मे, हत्यारो के खिलाफ होगी कठोर कार्यवाही फिलहाल अभी तक घटना के सही कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं पर इस घटना से घरवाले सहमे हुये हैं।घर के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading