अलीगढ़ में ₹20 को लेकर बवाल: होटल में दो समुदायों में भिड़ंत

अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ₹20 को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मामला एक नॉनवेज होटल (Al Baik Express Restaurant) में तब शुरू हुआ जब पेमेंट को लेकर दो समुदायों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के समर्थक थाने तक पहुंच गए, जहां जमकर धक्का-मुक्की और नारेबाजी हुई।

खाने के बाद ₹20 को लेकर शुरू हुआ विवाद:
जानकारी के अनुसार, एक हिंदू ग्राहक अपने साथियों के साथ अलीगढ़ के मेडिकल रोड स्थित अल बैक एक्सप्रेस (Al Baik Express) होटल पर नॉनवेज खाने गया था। खाने के बाद बिल ₹520 बना, जिसमें से ग्राहक ने ₹500 का भुगतान ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए किया। बाकी ₹20 का पेमेंट रोकने पर होटल कर्मचारी से विवाद हो गया।

दुकानदार और ग्राहक में हुई तीखी नोकझोंक:
बताया जा रहा है कि जब दुकानदार ने ग्राहक से ₹20 मांगे तो दोनों में बहस शुरू हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने कहा, “औकात नहीं है तो खाने क्यों आते हो”, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। वहीं, दुकानदार का आरोप है कि ग्राहक ने बातचीत के दौरान उसे थप्पड़ मार दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई झड़प:
घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच झगड़ा और मारपीट का पूरा मामला होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में दोनों ओर से हुई धक्का-मुक्की साफ दिखाई दे रही है। फुटेज सामने आने के बाद मामला और गरम हो गया।

थाने पर भिड़े दोनों पक्ष:
विवाद के बाद दोनों समुदायों के समर्थक बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाने पहुंचे। वहां भी दोनों पक्षों में कहासुनी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को अलग किया।

पुलिस ने शुरू की जांच:
पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेडिकल रोड पर हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।


#tag: #Aligarh #RestaurantFight #20RupeesDispute #UttarPradesh

डिस्क्लेमर: यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading