रिपोर्टर: अनुज कुमार
लखनऊ: आलमबाग चौराहे स्थित मार्केट में आयोजित जन-संपर्क कार्यक्रम के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने व्यापारियों, कारोबारियों और स्थानीय निवासियों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेशवासियों के नाम भेजे गए संदेश के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सभी ने ध्यानपूर्वक मुख्यमंत्री का संदेश सुना। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री के संदेश की जानकारी दी गई:
जन-संपर्क कार्यक्रम के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिखी गई यह पाती एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय पर जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जारी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध रूप से निवास कर रहे घुसपैठियों के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस स्थिति में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।
महापौर ने यह भी बताया कि किसी भी व्यक्ति को घरेलू या व्यावसायिक कार्य के लिए नियुक्त करने से पहले उसकी पहचान सत्यापित करना आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की सुरक्षा संबंधी समस्या न उत्पन्न हो।
जन-जागरूकता को बताया सबसे बड़ी जिम्मेदारी:
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में नागरिकों की जागरूकता सबसे अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि मुख्यमंत्री के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं और समाज में सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं इस विषय को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि सुरक्षित उत्तर प्रदेश ही समृद्धि की मजबूत नींव है।
स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और व्यापारियों ने की सहभागिता:
कार्यक्रम में कई जन-प्रतिनिधि, व्यापारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इनमें पार्षद सौरभ सिंह मोनू, रंजीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि गिरीश मिश्रा, भाजपा नेता मान सिंह, नानक चंद लखमानी, राकेश श्रीवास्तव, करुणेश त्रिपाठी, भाजपा नेता डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव, आलमबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय संमुख, संरक्षक राम कुमार वर्मा, वरिष्ठ महामंत्री मो. हसीब बबलू, तेजपाल तेजू, अजीत वर्मा, पप्पू यादव, मो. इदरीश बबलू सहित कई व्यापारी शामिल रहे।
#alamgbag #contact #program
Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com.

