Afzal Ansari संग Akhilesh Yadav का कुनबा? यूपी की सियासत में आया भूचाल!

नए साल की नयी तस्वीर
चेहरा वही, क्या खिचेगी नयी लकीर?
गर्म हुई गाजीपुर की राजनीती
ये नयी तस्वीरें और तस्वीरों से बनती रणनीति!
इन तस्वीरों में आशीर्वाद की बौछार है
क्या इस बार का चुनाव आर या पार है?

LG मनोज सिन्हा की तस्वीरों में उनका पुराना अंदाज नज़र आया तो आवाज आई कि एक बार फिर होगा मुकाबला लेकिन अब इस तस्वीर ने राजनीति में वो तड़का लगा दिया है, जिसे देखकर न जाने कितनों का मिजाज भड़का होगा. जी हाँ यूपी के सियासी गलियारों से नए कयास निकल कर सामने आ रहे हैं. दरअसल, ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि सपा सुप्रीमो और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव , अफजाल अंसारी की फैमिली की शादी में शिरकत करने पहुंचे थे. लखनऊ के एक होटल में अंसारी परिवार की बिटिया की शादी थी और उस कार्यक्रम में खुद अखिलेश यादव पहुंचे. इस खबर के बाद से यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है. अटकलें लगाए जाने लगी हैं कि क्या पूर्वांचल में फिर से अफजाल अंसारी की फैमिली और अखिलेश की पार्टी का गठजोड़ होगा? आइए यूपी की राजनीति में इसके सियासी मायने समझते हैं.

अंसारी परिवार से अखिलेश की नजदीकियां?

2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा के गठबंधन के प्रत्यासी अफजाल अंसारी ने गाजीपुर लोकसभा से जीत हासिल की. इस जीत को एतेहासिक कहा गया क्योंकि ये मोदी लहर में मिली थी. एक तरफ जहाँ भाजपा पुरे देश में ज्यादातर जगह झंडे गाड़ते नज़र आ रही थी तो वही पूर्वांचल में उन्हें कम सफलता मिली. उस लहर में भी अफजाल अंसारी ने जीत हासिल कर ली. कहा ये भी गया कि भले ही ये बसपा और सपा का गठबंधन है लेकिन अफजाल अंसारी के पास सपा का मजबूत समर्थन है.

वहीँ अफजाल अंसारी के भतीजे शोएब उर्फ़ मन्नू अंसारी सपा के टिकट से ही विधायक हैं, केवल मन्नू अंसारी ही नहीं, उनके दुसरे भतीजे अब्बास अंसारी भी सपा और सुभासपा के गठबंधन वाली सीट मऊ से विधायक हैं. इधर गाजीपुर के यदि एक सीट को छोड़ दिया जाये जिस पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर विधायक हैं तो बाकि सीटों पर सपा का ही कब्ज़ा है.

अब इन तस्वीरों को गौर से देखिये, इन तस्वीरों में अफजाल अंसारी और उनके परिवार के साथ समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव, राष्‍ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, विधायक डा. वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू, जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव नज़र आ रहे हैं वहीँ, शादी में अखिलेश यादव के साथ, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, शिवपाल यादव और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी भी पहुंचे. अब कयासों का बाज़ार गर्म हो गया है और सवाल यही है कि क्या अबकी बार सपा के टिकट पर अफजाल ?

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading