हुआ बुलडोज़र एक्शन – अखिलेश यादव ने अनन्या को दिया…

अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक तरफ झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा था तो दूसरी तरफ एक 8 साल की बच्ची अपनी किताब लेकर भाग रही थी। इस तस्वीर ने अंतरात्मा को झकझोर दिया।

एक कथन को सुप्रीम कोर्ट में यूपी में बुलडोजर एक्शन से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई के दौरान जस्टिस उज्जल भुइयां ने कहा था। दरअसल, अंबेडकर नगर में 21 मार्च को बुलडोजर एक्शन और आग के बीच अनन्या का वीडियो सामने आया था। इसमें वह जलते छप्पर के बीच से अपना स्कूल बैग उठाती है और उसे सीने में लगाकर भागती हुई दिख रही है।

अब अनन्या को अखिलेश यादव ने एक लाख रुपए दिए। वह बच्ची की पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई का खर्चा उठाएंगे। शनिवार को अखिलेश ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें अनन्या और उसका परिवार भी मौजूद था।

क्या है पूरा मामला?

21 मार्च को अंबेडकरनगर के अजईपुर गांव में राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। यहां सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने झोपड़ीनुमा घर बना रखे थे। टीम ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। गांव में रहने वाले राम मिलन ने भी यहां गोशाला बना रखी थी। टीम बुलडोजर से गोशाला को गिराने लगी तभी छप्पर में आग लग गई। इस दौरान वहां मौजूद कक्षा एक में पढ़ने वाली अनन्या को याद आया कि उसका स्कूल का बैग झोपड़ी के अंदर है। बच्ची तुरंत जलते छप्पर की तरफ भागी और अंदर जाकर अपना स्कूल बैग लेकर बाहर आई। बच्ची जब यह सब कर रही थी तो पुलिसवाले भी मौजूद थे।

अनन्या का यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, मीडिया से बातचीत में अनन्या ने बताया कि उसको पढने में रूचि है और वो अपना बैग नहीं छोड़ सकती थी क्योंकि उसका किताब जल जाता तो वो कैसे पढ़ती? अनन्या के पिता ने सरकार मदद की मांग की है, इस बिच शनिवार को अखिलेश यादव ने सरकार के विभिन्न कार्यों पर सवाल उठाते हुए प्रेस वार्ता का आयोजन किया, इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया के सामने अनन्या का जिक्र किया और उसकी एक लाख रूपये से मदद की, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अखिलेश यादव ने अनन्या का पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई का खर्चा उठाने का वादा भी किया है।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि “मैं कहूंगा सरकार से कि अनन्या बेटी को और उसके परिवार को जीरो पावर्टी योजना से जोड़ दें। उस बेटी और उसके गांव में जितने गरीब लोग हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास देना चाहिए।”

By Abhinendra

Journalist

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading