गाजीपुर बस हादसा: उर्जा मंत्री का बड़ा एक्शन, तीन निलंबित, एक की सेवा समाप्त

Report: Haseen Ansari

Ghazipur जिले में एक Bus के हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से बड़ा हादसा हुआ है। बस में लगी आग से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। घटना की जानकारी होने पर ऊर्जा एवं नहर विकास मंत्री A. K. Sharma ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने तीन अधिकारियों को निलंबित और एक की सेवा समाप्त कर दी है। वहीं बस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों को हिम्मत देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मंत्री शर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही सख्त कार्रवाई करते हुए अधिशासी अभियंता मनीष, एसडीओ संतोष चौधरी और जेई प्रदीप कुमार राय को निलंबित और लाइनमैन नरेंद्र (संविदा कर्मी) की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता से बात की। सभी अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाते हुए, घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सहित प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया। साथ ही मंत्री शर्मा पीड़ित परिवारों से स्वयं मिलने के लिए गाजीपुर और मऊ भी पहुंचे।

कैसे हुआ Ghazipur में Bus Accident?

बता दें कि गाजीपुर के मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। जिसमें कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी थी। बस मऊ से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी, जिसमें कुल 38 बराती बस में सवार थे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading