Ghazipur में चौकाएगी सपा ?Afzal Ansari की “चाणक्य निति“!

Afzal Ansari’s Daughter Nusrat…

यूपी की गाजीपुर लोकसभा सीट पर इस समय सबकी नजरें हैं. इसकी वजह है सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी. अफजाल माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं. 2019 के चुनाव में अफजाल अंसारी ने सपा-और बसपा गठबंधन के तहत चुनाव लड़कर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को हराया था. इस बार वो फिर से गाजीपुर से ताल ठोंक रहे हैं. हालांकि, अब उनके चुनाव प्रचार में एक और शख्स की एंट्री हो गई है. जिसको लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है.

दरअसल, ये शख्स कोई और नहीं बल्कि अफजाल की बेटी नुसरत अंसारी हैं जो कि गाजीपुर में घूम-घूम कर अपने पिता के लिए वोट मांग रही हैं. नुसरत के डोर टू डोर कैंपेन के चलते अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर अफजाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगता है और वो चुनाव नहीं लड़ पाते हैं तो उनकी बेटी नुसरत गाजीपुर से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं.

सामने आई तस्वीरों में नुसरत जहां सपा कार्यालय में अफजाल अंसारी और सदर विधायक जैकिशन साहू के साथ मंत्रणा करती दिख रहीं हैं, वहीं डोर टू डोर प्रचार करती भी दिख रहीं हैं. नुसरत अंसारी चुनाव प्रचार के दौरान शिव मंदिर में पूजा और महिलाओं संग कीर्तन करती भी नजर आ रहीं हैं.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading