Ghazipur Bus अग्निकांड: सांसद Afzal Ansari ने की जिम्मेदार कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग…

Ghazipur। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बरातियों से भरी बस में आग लगने से कई लोग झुलस गए हैं। जिसमें पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को शादी समारोह को लेकर बस में सवार लोग महाहर धाम जा रहे थे। इसी दौरान एचटी लाइन के संपर्क में आने से मिनी बस में आग गई। बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस दौरान धधकती आग में कई जिंदगिंयां थम गईं। हादसे के दौरान बस से कूदकर कईयों ने अपनी जान बचाई। एक महिला बिलखते हुए बताया कि बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं। घायलों को गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सांसद अफजाल अंसारी पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस समेत कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे तो वहीं प्रदेश के मंत्री भी घायलों का हल जानने अस्पताल पहुंचे। इस बीच गाज़ीपुर के सांसद अफजाल अंसारी भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल जाना। अफजाल अंसारी ने इस घटना पर दुःख जताया और उन्होंने कहा कि घटना के जिम्मेदार संबंधित विद्युत कर्मी हैं। उनपर एफआईआर कर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुवावजे की राशि कम है, इस राशि को बढ़ाना चाहिए। जो चला गया वो आ नही सकता। ये घटना घोर लापरवाही का नतीज़ा है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading