अभाविप ने किया फिजियोथेरेपी कैंप का आयोजन

गाज़ीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में गाजीपुर नगर के माधव सरस्वती विद्या मंदिर में दिव्या फिजियोथेरपी क्लीनिक का फिजियो थेरपी कैंप लगाया गया। जिसमे विद्यालय के शिक्षक सहित सैकड़ों विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए।

दिव्या क्लीनिक के डाक्टर अमित ने कहा की फिजियोथेरपी के द्वारा व्यक्ति को होने वाले शारीरिक दर्द से छुटकारा मिल सकता है। स्वस्थ जीवन शैली के लिए खान-पान व रूटीन चेकप जरूरी है।

माधव सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य संजय पांडेय ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मदद से आज माधव सरस्वती विद्या मंदिर में लगे कैंप में विद्यार्थियों की पूर्ण रूप से जांच की गई और उनके वजन के हिसाब से शरीर को स्वस्थ बनाने पर जोर दिया गया।

अभाविप के राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक संजीव श्रीवास्तव ने फिजियोथेरपी कैंप में आए सभी विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन का आभार प्रगट किया।इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार मयंक मिश्रा,राज रघुवंशी, श्रेयांश,गाजीपुर क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षु खिलाड़ी,अभाविप के प्रान्त कार्यसमिति सदस्य सारंग राय,अवनीत भारद्वाज,रोहित पाल,रोशन राय,विशाल,अभिनव उपस्थित रहे

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading