जमानिया/करण्डा।
गाज़ीपुर: जमानियां पक्का पुल के रास्ते करंडा क्षेत्र में अंधाधुंध दौड़ रहे भारी भरकम वाहनों की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय जनता मुखर हो रही है। गुरुवार के दिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण एसडीएम जमानियां को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग किया।धरम्मरपुर-चोचकपुर मार्ग पर हवा से बात करते जब बड़े वाहन लगातार हॉर्न बजाते हुए दौड़ते हैं तब आम राहगीर दहशत से भर जाते है। इसी क्रम में बुधवार के दिन सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक किशोर की जिंदगी को लील लिया। अभिभावक स्कूली बच्चों के आवागमन को लेकर चिंतित है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल के समय 20 चक्के वाली ट्रेलर भारी वाहनों के आने जाने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है,जो सही से मोड़ भी नही पाते हैं, जिसने बुधवार को सुबह करण्डा क्षेत्र के लीलापुर में एक 16 वर्षीय लड़का का जान ले लिया,ग्रामीणों ने कहा कि ओवरलोड भारी वाहनों को यदि प्रशासन नही रोकती तो क्षेत्र के लोग चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगें।
जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव व बयेपुर प्रधान मनोज यादव संग सैकड़ों क्षेत्रीय ग्रामीण एसडीएम ज्योति चौरसिया को पत्रक दिए। उनका कहना है कि जमानियां पक्का पुल पर बैरिकेटिंग लगाकर इन भारी व ओवरलोड वाहनों को रोका जाय। एसडीएम जमानियां ने दो दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वाशन दिया।
पत्रक देने वालों में हरिकेश यादव,अनिल मास्टर,रामाशीष यादव,भूपेंद्र नाथ भास्कर,मैनेजर कुमार,सर्वजीत निषाद,चौधरी मुकेश,विनोद सिंह,साबिर हुसैन, सोनू यादव,राज कुमार,लालचंद यादव,अभिषेक आजाद आदि लोग उपस्थित रहे।
स्वतन्त्र भारत के संवाददाता ने बात कि तो उपजिलाधिकारी जमानिया ने बताया कि पत्रक के माध्यम से डी एम को अवगत करा दिया गया है,दो तीन दिन में जो भी होगा कार्यवाई की जाएगी।

