गाजीपुर : ग्रामोद्योग की तरफ से दिया जायेगा माटीकला का निः शुल्क प्रशिक्षण

गाजीपुर | जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, वी0के0 सिंह, गाजीपुर ने बताया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना संचालित की गयी है। इस योजनान्तर्गत माटीकला से सम्बन्धित कारीगरों/शिल्पकारों को निःशुल्क प्रशिक्षण कराये जाने का प्राविधान है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दैनिक उपयोग की वस्तुए बनाना, सजावटी वस्तुए बनाना, खिलौने एवं मुर्तियॉ मिट्टी के बर्तनों उत्पादों पर कटिंग-पच्चीकारी-चित्रकारी नक्कासी आदि विधाओं से सम्बन्धित प्रशिक्षण संचालित किया जायेगा। लाभार्थी जो उ0प्र0 के निवासी हो, जिनकी न्यूनतम आयु 18 पूर्ण हो, कम से कम 08 वीं0 उत्तीर्ण हो एवं माटीकला की परम्परागत जानकारी हो, अपना आवेदन पत्र प्रशिक्षण हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय 44 आमघाट कालोनी गाजीपुर से सम्पर्क कर दिनांक 28.06.2020 तक पूर्ण कर लाभ प्राप्त कर सकते है एवं दूरभाष नं0-0548-2221197 तथा मो0 नं0-9451357199 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading