गाजीपुर : शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्र में नियमों को तोड़ धड़ल्ले बेचा जा रहा है गैर जरुरी सामान

गाजीपुर | एक तरफ जहाँ जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं तो वही कुछ व्यापारी ऐसे हैं जो सरकारी नियमों को तोड़ते हुए नज़र आ रहे हैं. पिछले दिन शहर के मिश्र बाज़ार, सुभाष नगर इत्यादि इलाके को हॉटस्पॉट एरिया बनाया गया और उसे सील कर दिया गया है, इस इलाकों में सब कुछ बंद रखने का निर्देश भी जारी किया गया है, लेकिन कई बड़े और सक्षम व्यापारी ऐसे हैं जो इन नियमों की धज्जियाँ उड़ा, संक्रमण को न्योता दे रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार कोतवाली और स्टेट बैंक मिश्र बाज़ार के आस पास कुछ ऐसी दुकाने हैं, जहाँ मोबाइल फ़ोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान इत्यादि बेचा जाता है, जो एरिया सील होने बाद भी कोरोना संक्रमण को न्योता देते हुए ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं. जानकारी मिलने पर जब वहां के स्थानीय लोगों ने देखा कि स्टेट बैंक मिश्र बाज़ार के सामने एक मोबाइल की दूकान से ग्राहकों को सामान बेचा जा रहा हैं, बाकि कुछ दूकानदार  वहां से सटर डाउन कर फरार हो गये.

प्रसाशन को जरुरत है इस पर सख्त होकर निर्देशों का पालन करवाने की.

WhatsApp Image 2020-06-15 at 11.16.16 AM
स्टेट बैंक मिश्र बाज़ार के सामने स्थित दूकान

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading