गाज़ीपुर: रस्सी से लटकता मिला 25 वर्षीय युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

ज़मानियां। कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर घिनपुरा गांव निवासी अरविन्द तिवारी 25 वर्ष ने रविवार की देर रात्रि में घर के अंदर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

सोमवार की सुबह कोतवाली पुलिस को गांव के लोगों ने घटना कि सूचना दी। जिस पर उपनिरिक्षक संतोष कुमार मय हमराही मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आये।

परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद अरविंद कमरे में सोने चला गया। सुबह जब उसे जगाने के लिए जब परिवार के लोग पहुंचे तो दरवाज़ा नहीं खुला। काफी देर खटखटाने के बाद जब आवाज़ नहीं आयी तो परिवार के लोगों की बैचैनी बढ़ गयी।

बताया कि इसके बाद किसी तरह से छत पर चढ़ कर आंगन में उतरे और खिड़की से अंदर देखा तो फांसी के फंदे में अरविन्द लटकता दिखाई दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कोतवाली में ले आयी।

वही पुलिस ने ग्रामीणो सहित परिजनों से पूछताछ की। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कबीरपुर घिनपुरा गांव से सूचना मिली कि एक युवक ने नारियल कि रस्सी से पंखे के हुंक से लटक कर जान दी है। जिसकी जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading