गाज़ीपुर: सोशल डिस्टेन्स का पालन कर हुआ महादेव का जलाभिषेक

Vector of Live Breaking News headline in blue and red color pixels background. EPS Ai 10 file format.

दुल्लहपुर। सावन के पहले सोमवार को देवो के देव महादेव के मंदिरों में सुबह से ही हर हर महादेव के उदघोष से गगन मण्डल गूंज उठा। जलालाबाद के बुड़वा महादेव के प्राचीन शिव मंदिर स्थानीय कस्बे के शिव मंदिर में दर्शनार्थियों द्वारा महादेव का विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने धूप अगरबत्ती, बेल, पात्र, धतुर आदि के साथ पूजा अर्चना किया।

वर्ती महिलाएं भी भगवान शिव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लीं। और मंगल कामना की सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ एकत्र होने लगी थी। मन्दिर के पुजारियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को दूर से ही जलाभिषेक करने की अनुमति दी थी। इस दौरान भक्तों को बहुत ही उत्साहित देखा गया। हर हर महादेव का उदघोष होता रहा।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading