गाजीपुर। जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में बूथ स्तर पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए वृक्ष का पौध रोपण कर जयंती मनाई।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी और कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोच एक भारत श्रेष्ठ भारत की थी। राष्ट्रीय अखंडता के लिए उन्होंने मंत्री पद का त्याग करते हुए जनसंघ की स्थापना की तथा अगस्त 1952 में जम्मू की विशाल रैली में उन्होंने जम्मू कश्मीर के लोगों से अपना संकल्प व्यक्त किया था कि या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊंगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपना जीवन बलिदान कर दूंगा।
जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने जिला कार्यालय पर वृक्ष का पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी, प्रवीण सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, जितेन्द्र नाथ पांडेय, राजन प्रजापति सुनील यादव, अशोक मौर्या सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
मनिहारी प्रथम मंडल के बरहट गांव में जिला अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह के उपस्थिति में डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जयंती पर वृक्षारोपण किया गया। मंडल मनिहारी प्रथम भाजपा सेक्टर सुरहुरपुर हरिचरन में वृक्षारोपण कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई।
जहां प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. मुराहू राजभर, मंडल अध्यक्ष हंसराज राजभर, पुर्व प्रधान मायाशंकर सिंह, विजशंकर सिंह, चन्दिका सिंह, वकील सिंह, बुथ अध्यक्ष सुरेन्द्र दुबे इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
नंदगंज मंडल में भी मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न स्थानों पर शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मंडल के मंडल प्रभारी प्रोफेसर सोमनाथ यादव ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इन कार्यक्रमों में विशेष तौर पर महामंत्री द्वय जगदीश चैहान, संतोष पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, मंडल मंत्री संजय चैरसिया, नंदलाल वर्मा, अश्वनी बिंद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेक्टर प्रभारी, पूर्व नगर अध्यक्ष, सभासद स्मरेन्द्रनाथ सिंह, सेक्टर प्रमुख कुंवर रूपेश सिंह, दीपक राय, रमन राय, मनीष सिंह, अनिल शर्मा, सुजीत सिंह, राकेश कन्नौजिया, किशन यादव, वैभव सिंह, कुशाग्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
संगोष्टि की अध्यक्षता इलाहाबाद बैंक के पूर्व प्रबंधक वंश नरायन राय ने तथा संचालन वरुण प्रकाश गुप्ता विक्की ने किया। तथा आभार ज्ञापन पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो योगेश सिंह ने किया।

