गाजीपुर : पुरानी पेंशन सहित फ्रीज भत्ते बहाल करने की मांग, शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को एक ज्ञापन शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित सदर विधायक संगीता बलवंत को दिया। शिक्षकों ने विधायक से मांग की कि महामारी के प्रकोप की अति संवेदनशील परिस्थितियों में प्रदेश सरकार की नीति एवं कार्यक्रम के विपरीत शिक्षा विभाग ने केंद्र सरकार की उत्तर पुस्तिकाओं का घरों पर मूल्यांकन कराए जाने की नीति का अनुशरण नहीं किया।

शिक्षकों ने कहा कि विभिन्न उपायों से प्रदेश के शिक्षकों को संपूर्ण प्रतिकूल परिस्थितियों एवं वातावरण के होते हुए भी मूल्यांकन केंद्र पर जाने के लिए बाध्य किया गया आदि समस्याओं से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

शिक्षक संघ के सदस्य चौधरी दिनेश चंद्र राय, जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय, महामंत्री राणा प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगें वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा दिया जाए, पुरानी पेंशन बहाली, समाप्त किये गए भत्तों को बहाल किया जाए, निशुल्क चिकित्सा सुविधा शिक्षको को प्रदान की जाए आदि हैं। इस दौरान रामानुज सिंह, विनोद सिंह, सौरभ पाण्डेय, डॉ रेयाज अहमद,रत्नेश राय, प्रकाश चन्द्र दूबे, रविन्द्र तिवारी, शिवकुमार सिंह, विवेकानन्द गिरी, अमित राय आदि मौजूद रहे। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सदर विधायक संगीता बलवंत ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री तक ज्ञापन को प्रेषित करेंगी व समस्याओं को हल कराने का प्रयास होगा।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading