दिलदारनगर | जनपद ग़ाज़ीपुर के परगना ज़मानियां तहसील सेवराई, दिलदारनगर ख़ास में ऐतिहासिक स्थल ‘मुहम्मद दीनदार ख़ाँ कोट’ पर पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार से वित्त पोषित जनपद की प्रथम नवनिर्मित ‘अल् दीनदार शम्सी म्यूज़ियम’ भवन स्थित है। जिसके छत पर 1000 लीटर की पानी टंकी रखी गई थी, आरोप है कि गाँव का ही बिन्दपुरवा निवासी एक व्यक्ति ने दिन-दहाड़े चोरी की है।
पानी टंकी चोरी की सूचना, कोट पर ही बनी उत्तर प्रदेश जल निगम टंकी के अवकाश प्राप्त फीटर दीपचन्द कुशवाहा को हुई तो उनके द्वारा इसकी सूचना, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एहसान अहमद तथा म्यूज़ियम क्यूरेटर कुँअर मुहम्मद नसीम रज़ा ख़ाँ को दी गई है। बताया जा रहा है कि टंकी वापस करने के लिए बार-बार कहने पर भी व्यक्ति द्वारा वापस नहीं किया जा रहा है ।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को टंकी बरामदगी के लिए लिखित सूचना, थाना दिलदारनगर को संग्रहालय क्यूरेटर द्वारा दी गई है।

