दीपक की जिद्द, किसी को नहीं होने देंगे कोरोना…..

गाजीपुर| देशव्यापी अनलाक-4 के दौरान कोरोना वायरस(महामारी) से बचाव हेतु चलाये जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता व पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के परिवार के सदस्यों द्वारा कई दिनों की कड़ी मेहनत के उपरांत घर पर ही बनाये गए हस्तनिर्मित फेस मास्क का आज वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीजी कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों के वार्षिक परीक्षा में छात्रों को निशुल्क वितरण किया। छात्र नेता दीपक उपाध्याय ने बताया कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष के छात्रों की बची वार्षिक परीक्षा में छात्रों को 200 से अधिक फेसमास्क वितरित किया गया । इसके पूर्व भी छात्र नेता द्वारा पूर्व में भी अब तक इन हस्तनिर्मित मास्को का 2000 से अधिक लोगों में नि:शुल्क वितरण किया जा चुका है फेसमास्क वितरित करने वाली टीम में छात्र नेता अभिषेक पाण्डेय,प्रवीण पाण्डेय, अजीत यादव, संतोष कुमार इत्यादि छात्र मौजूद रहे |

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading