गाजीपुर। प्रदेश सरकार ने अपराधियों के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। जिस का नजारा इन दिनों प्रदेश की क्राइम ग्राफ को देखकर लगाया जा सकता है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा कई तरह के कवायद किए गए हैं। जिसमें अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसने के साथ ही उन्हें मानसिक रूप से उनके दिल में मौत का खौफ भरने का भी कार्य किया जा रहा है।
जिसके मद्देनजर अपराधी या तो मुठभेड़ के जरिए सलाखों के पीछे जा रहे हैं या फिर न्यायालय में सरेंडर कर सलाखों के पीछे जाकर अपने को खुद सुरक्षित कर रहे हैं। जी हां कुछ ऐसा ही नजारा जिले में तीन दिन पहले देखने को मिला जब जनपद का कुख्यात अपराधी जिसके ऊपर हत्या, लूट, छिनैती और रंगदारी के कुल 15 मामले दर्ज थे और पुलिस ने पूर्व में 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था और इन अपराधियों का फोटो सहित पोस्टर भी चस्पा कर लोगों से इनकी गिरफ्तारी में सहयोग मांगा गया था। इतना ही नहीं पुलिस ने शिवा बिंद पर और शिकंजा कसते हुए इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाते हुए एक लाख करने की संस्तुति कर शासन को भेज दिया था। जिसकी स्वीकृति मिल गई थी। और जब इनाम की घोषणा की जानकारी शिवा बिंद को हुई तो उसे मौत का खौफ सताने लगा और फिर उसने 2014 के गैंगस्टर के एक मामले में पिछले दिनों कोर्ट में भेष बदलकर पुलिस को चकमा देते हुए सरेंडर कर दिया। बावजूद इसके पुलिस इसे अपना नाकामी ना मानते हुए अपनी कामयाबी मान रही है और उसे जल्द ही कोर्ट से रिमांड पर लेकर जनपद में किए गए और अपराधिक कृत्य पर पूछताछ करेगी।
पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 37 अपराधियों के खिलाफ इन दिनों कार्रवाई चल रही है और जल्द ही कुछ और बड़े अपराधी पुलिस के जद में होंगे या फिर कोर्ट में सरेंडर कर अपने आप को सलाखों के पीछे कर सुरक्षित करेंगे।

