गाज़ीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज निवासी राजू राइनी(26) कि बुधवार की सुबह 6 बजे मालगाड़ी के चपेट में आ जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजू सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे कि लच्छन का पूरा गांव के पास मालगाड़ी के चपेट में आ गए। सिर में गम्भीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। राजू ढेला पर फल बेचने का काम करता था.
परिवार का कहना है कि “रोज सुबह टहलने के लिए निकलते थे। रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचे यह किसी को मालूम नही।” मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया।पत्नी सीमा बेगम का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक का एक लड़का और एक लड़की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

