गाज़ीपुर : लंका पिकेट पर जनता ने देखा पुलिस की बहादुरी

गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लंका पिकेट के पास बुधवार की सुबह वहां मौजूद लोगों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आटो में बैठी एक महिला का चेन खींचकर भाग रही दो महिलाओं को पुलिस ने दबोच लिया। मालूम हो कि सुबह यातायाता प्रभारी प्रवीण यादव लंका पिकेट के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान वहां गोराबाजार चौकी प्रभारी अनुराग गोस्वामी भी मौजूद थे। इस बीच वहां एक आटो में बैठी एक महिला का चेन खींचकर दो महिलाएं भागने लगी। महिला द्वारा शोर मचाने पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर शक्ति मोबाइल की महिला पुलिस अधिकारी और कर्मी भी वहां पहुंच गई। इस संबंध में गोराबाजार चौकी प्रभारी अनुराग गोस्वमी ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज निवासी गुलाबी देवी आटो में बैठी थी। इसी दौरान दो महिलाएं उसका चेन खींचकर भागने लगे। उसके शोर मचाने पर भाग रही महिलाओं को दौड़ाकर दबोच लिया गया। उनके पास से चेन बरामद किया गया। गिरफ्तार की गई महिलाएं जंगीपुर थाना क्षेत्र के बघोल निवासी पूजा और आरती है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading