इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण पूर्व पीएम राजीव गांधी का प्रमुख उद्देश्य था – सुनील राम

गाजीपुर। बृहस्पतिवार 20 अगस्त 2020 को भारत के पूर्व एवं छठे प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का 76 वां जन्म दिवस मनाया गया। जिसमें राजीव गांधी जी को पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक व एआईसीसी के सदस्य अमिताभ अनिल दुबे ने उन्हें एक दूरदर्शी सोच का नेता बताया तथा उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में इतनी कम उम्र का प्रधानमंत्री कोई नहीं था। वर्तमान समय में जो अधिकारी शपथ लेते समय संविधान की शपथ लेते हैं। वह सत्ता पक्ष के पार्टी की एजेंट के रूप में काम करने लगते है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी एक दूरगामी और नई सोच के प्रतिभाशाली व्यक्तित्व थे, इसलिए उनकी हत्या का षड्यंत्र पूरे विरोधी देशो ने मिलकर किया था।

इस महानायक के जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेस के लोकप्रिय जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि स्वर्गीय  राजीव गांधी जी इक्कीसवी सदी के भारत का निर्माण करने वाले महानायक थे, वे संचार क्रांति के जनक तथा पंचायती राज एवं महिला सशक्तिकरण के साथ 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का अधिकार देकर उन्होंने देश में एक क्रांतिकारी कदम उठाया था। वे एक सकारात्मक सोच और अच्छी विचारधारा के नेता थे, जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा की गाजीपुर एक ऐसी जगह है जहां कांग्रेसियों के घर अंग्रेजों ने डायनामाइट्स उड़ा दिए थे। कांग्रेस का तो कुर्बानी का इतिहास रहा है। हमारे प्रिय नेता स्व. राजीव गांधी भी इस देश के लिए शहीद हुए थे। इसलिए हम कांग्रेसियों को अपने इतिहास पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमने काम तो ‌बहुत किया लेकिन उसका प्रचार प्रसार नहीं किया। हमें इस पर भी विचार करना चाहिए कि हम अपने देश के लिए सब कुछ करके भी क्यों पिछड़ गए।

इस भारतीय महानायक के जन्मदिवस पर मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रवि कांत राय, डॉ मार्कंडेय सिंह, पीसीसी सदस्य अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, आनंद राय उपाध्यक्ष, चंद्रिका सिंह, कुसुम तिवारी, मंसूर जैदी, महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव, राम नगीना पांडेय, राघवेंद्र कुमार, आशुतोष गुप्ता, राजेश गुप्ता, परवेज खान, उषा चतुर्वेदी, अनुज कुमार राय, अरविंद मिश्रा, बिपिन बिहारी वर्मा, नर नारायण तिवारी, अक्षैबर विंद, मुसाफिर बिंद, मंसूर आलम रायनी, ओम प्रकाश भारद्वाज, जफरउल्लाह अंसारी, विनोद सिंह, जिउत यादव, ओम प्रकाश गहलोत, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, पप्पू निषाद, समीउल्लाह, अमरनाथ यादव, रामदास निषाद, अच्छे सोनकर, बसंत पांडे, टिंकू यादव, मुकेश कुमार, सुजीत कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading