औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ  

गाजीपुर |  नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अरूण कुमार यादव ने बताया है कि गाजीपुर एवं सैदपुर तथा समस्त निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, जनपद गाजीपुर  में माह अगस्त, 2020 से प्रारम्भ प्रशिक्षण सत्र हेतु आनलाईन आवेदन प्रक्रिया दिनॉक 30.07.2020 से प्रारम्भ हो चुकी है। कोविड-19 महामारी तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन्स का पालन करते हुए इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन करने के लिए वेबसाइट http://www.scvt.in को खोलना होगा तथा उस पर दिये हुए लिंक “Online Submission of Application for Admission for Session 2020-21 ” for Government/ private ITI’   पर क्लिक कर संस्थानवार, व्यवसायवार प्रवेश हेतु अपना आनलाईन फार्म भरना होगा। जिसकी अन्तिम तिथि 23 अगस्त , 2020 तक मान्य है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading