दिल्ली से गाजीपुर – रक्सौल – मुज़फ्फरपुर – मोतिहारी को जाने वाली ट्रेनों से बड़ी खबर

दिल्ली | 15 जून यानि सोमवार से दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से कोई ट्रेन नहीं चलेगी. अभी पांच जोड़ी ट्रेन यहां से ऑपरेट हो रही थीं, लेकिन अब ये ट्रेनें दूसरी जगह से चलेंगी.

दरअसल, देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अस्पतालों में मरीज़ों के लिए बिस्तर की कमी हो रही है. इस कमी को पूरा करने के लिए ट्रेन के कोचेस को आइसोलेशन वॉर्ड में बदला जा रहा है. दिल्ली में भी आइसोलेशन कोच बनाए गए हैं. इन्हें आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया जाएगा. यही वजह है कि वहां से अब कुछ दिनों के लिए ट्रेनों का संचालन नहीं होगा. न तो कोई ट्रेन रवाना होगी, न आएगी.

कौन-सी पांच जोड़ी ट्रेनें आ-जा रही थीं?

– ट्रेन नंबर 02558/02557. संपर्क क्रांति सुपरफास्ट कोविड-19 स्पेशल ट्रेन दिल्ली से मुज़फ्फरपुर के बीच चलती है.
– ट्रेन नंबर 05274/05273. सत्याग्रह कोविड-19 स्पेशल ट्रेन. दिल्ली से रक्सौल के बीच चलती है.
– ट्रेन नंबर 02220/02219. सुहेलदेव कोविड-19 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन. दिल्ली और गाज़ीपुर सिटी स्टेशन के बीच चल रही है. ये लखनऊ होकर जाती है.
– ट्रेन नंबर 02234/02233. सुहेलदेव कोविड-19 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन. ये भी दिल्ली और गाज़ीपुर सिटी स्टेशन के बीच चलती है. प्रयागराज होकर जाती है.
– ट्रेन नंबर 04010/04009. ये स्पेशल ट्रेन दिल्ली से बापूधाम मोतिहारी के बीच चल रही है.

अब से सभी पांच जोड़ी ट्रेनें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी, और वापसी में वहीं आएंगी भी.

TRAINAA

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading