सक्षम के लिए अग्रवाल जी और असहाय के लिए खुली है मिश्र जी की रसोईं

गाजीपुर/ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र पूरा देश लॉक डाउन है. कोरोना संक्रमण को ख़त्म करने और लॉक डाउन को नियंत्रण करने के लिए सरकार प्रयासरत है, लगातार कोशिशें जारी हैं ताकि किसी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े.

उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में व्यापारी अब धीरे-धीरे अपने रोजी-रोजगार और लम्बें समय से बंद अपने व्यापारीक प्रतिष्ठानों की ओर लौटने में लगे हुए है. इसी क्रम सोशल डिस्टेंस का दावा करते हुए, गाजीपुर शहर के महुआबाग स्थित मनाजना अग्रवाल मिठाई और रसोई की दूकान सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खोली जा रही है. गौरतलब है की लम्बे अरसे के बाद आम जन इसका लुफ्त उठाएंगे.

पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय कुमार मिश्र ने कहा कि “कोरोंना संक्रमण को लेकर सबके मन में अनिश्चय व आशंका का डर बरकरार है, फिर भी तमाम उलझनों के बावजूद अलग-अलग ट्रेड़ से जुडे दुकानों को खोले और बंद कियें जाने को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए, सामाजिक दूरी के नियमों के तहत यहां के व्यापारी जिस प्रकार अपने ग्राहकों के साथ व्यापार का व्यवहार कर रहे हैं, इनके सूझ-बूझ एवं अनुशासन को देखकर इस बात का भरोसा मजबूत हुआ है कि हम कोरोंना के खिलाफ जारी जंग में अपने कारोबार सहित स्वयं व समाज को बचाते हुए आने-वाले दिनों में हम शीघ्र ही शत-प्रतिशत सामान्य हालात की ओर लौटने में कामयाब हो सकेंगे.”

उक्त बातों को बताते हुए लाकडाउन में मुसीबत का सामना कर रहे जरूरतमंदो के सेवार्थ संचालित जनता रसोई से हो रहे भोजन वितरण के आज 48वें दिन जनपद के व्यापारी समाज द्वारा व्यापार कार्य के दौरान दियें जा रहे अनुशासन के परिचय पर र्व धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय कुमार मिश्र ने संतोष व्यक्त किया.

बताते चलें कि जनसहयोग से संचालित हो रहे भोजनालय में नियमित रूप से सहयोग प्रदान कर रहे दानवीरों के क्रम में आज के दानदाता वार्ड न०:-13 सभासद प्रतिनिधि साबु सिंह, राकेश चौधरी एवं विक्की वर्मा द्वारा खाद्य सामग्री से योगदान करते हुए संवेदनशीलता का परिचय दिया।

इनके कार्य को अनुकरणीय व महान बताते हुए विजय मिश्र ने इनके प्रति साधुवाद प्रकट करने के साथ ही आज सुबह में वितरित कियें गये (सब्जी युक्त पौष्टिक तहरी) एवं शाम को वितरण हेतु तैयार हो रहे पूड़ी-सब्जी को मिलाकर कुल लगभग 4200 से अधिक लोगों के दरवाजे तक जाकर सुरक्षित रूप से गाजीपुर नगर के मुहल्ला:- गोराबाजार में मो० परवेज,तडबनवां- मनी सिंह, तुलसीसागर- अभिषेक तिवारी, सिकंदरपुर- रोहित गुप्ता, शास्त्रीनगर- दीपक उपाध्याय, नवापुरा-अवधेश गुप्ता, महुआबाग-मोनू गुप्ता, विशेश्वरगंज नई बस्ती – मनोज पाण्डेय,सकलेनाबाद-अजय यादव, आमघाट- अन्नू पाण्डेय, नियाजी- संदीप श्रीवास्तव, हरिशंकरी- मयंक तिवारी, महाजन टोली- दीपक वर्मा, रायगंज- राज सैंनी, सुजावलपुर- विक्की यादव, रजदेपुर- इमरान खान, मच्छरहट्टा- रंपत यादव, स्टीमरघाट-रामबाबू वर्मा,नुरूद्दीनपुरा- रामनिवास कुशवाहा, झंडातर-चिंटू वर्मा, मल्लाह टोली- राहुल वर्मा,टेढ़ी बाजार- बबलू यादव, नवाबगंज-बबुआ वर्मा, जमलापुर- लक्ष्मी वर्मा, रुईमंडी- चंदन वर्मा, गायत्रीनगर- बृजेश गुप्ता, मुगलपुरा-लल्लन वर्मा, पंडाटोली- गोपाल जी वर्मा, रजागंज-कमलेश वर्मा,मुक्तीपुरा- संतोष वर्मा आदि के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading