पूर्व मंत्री ने कोरोना योद्धाओं को दिया N95 मास्क और आयुर्वेदिक काढ़ा

गाजीपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोंना संक्रमित मरीजों की संख्या पर स्वाभाविक चिन्ता एवम लॉक डाउन-1 से ही जनसहयोग से अपने आवास पर स्थापित एवं संचालित रसोई से जुड़कर जरूरतमंदो की अनवरत सेवा कर रहे कर्मवीर साथियों और जन सामान्य के बीच सेवा कार्य में लगे वार्ड नं०-24 के सभासद गोपाल जी वर्मा एवं वार्ड नं०-12 के सभासद सुशील वर्मा आदि को संक्रमण से बचाव हेतु अत्यधिक चिंतित होते हुए, अनलॉक 1 प्रभावी होते ही पूर्व मंत्री विजय मिश्र विशेष रूप से लखनऊ से ग़ाज़ीपुर आये।
विजय मिश्र ने इन कोरोना योद्धाओं के लिए अपने साथ विशेष N95 मास्क और आयुष मंत्रालय द्वारा अधिकृत एवं अपने लखनऊ स्थित श्रीराम चन्द्र वैद्य आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं हास्पिटल के औषधि निर्माण प्रयोगशाला में निर्मित कराये गये काढ़ा पाउडर लेकर आएं।
विजय मिश्र ने इन सारी सुरक्षा उपकरणों का स्वयं अपने हाथों से सबके बीच वितरण किया एवं मास्क के नियमित प्रयोग के महत्व और संक्रमण की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस संक्रमण रोधी आयुर्वेदिक काढ़ा के सेवन की विधि के बारे मे वितरण के दौरान सभी को विस्तृत रूप से जानकारी दी।
विजय मिश्र ने भोजन वितरण कार्यक्रम के आज 64वें दिन आवास से संचालित हो रहे पुनीत कार्यक्रम में योगदान कर रहे साथियों के सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की कामना के साथ ही सभी से अपने दैनिक जीवन में बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन करते रहने का अपील भी किया।
विशेष रूप से बताते चलें कि सशर्त ढील के फलस्वरूप रोजी-रोटी आरम्भ करने के उपरांत आवास स्थित रसोई से नियमित भोजन प्राप्त कर रहे जरूरतमंद परिवारों द्वारा कर्मवीर साथियों के माध्यम से सूचना देकर या फिर स्वतः आवास पर आकर स्वेच्छा पूर्वक लाभार्थी सूची से नाम वापस लिए जाने का क्रम लगातार जारी है। इन सभी जरूरतमंदो ने सुबह में काम पर जानें के कारण सुबह का भोजन न लेने का आग्रह किया है तथा शाम को केवल एक वक्त का भोजन कुछ दिन और लेने की जिज्ञासा की है। इन सभी के प्रति शुभकामनाएं प्रकट करते हुए भोजनालय में नगद राशि एवं खाद्य सामग्री से सहयोग करने वाले आज के दानदाता हरिशंकरी निवासी ओमप्रकाश तिवारी “बच्चा”, जीलाल दरवाजा निवासी नितिन अग्रहरि सहित मुगलपुरा निवासी विक्की वर्मा के प्रति साधुवाद प्रकट करते हुए, नगर के विभिन्न मुहल्लों में डोर टू डोर जाकर कुल 700 जरूरतमंद लोगों तक चावल-छोला पहुँचानें का कार्य कर रहे अपने वालंटियर्स पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय,मो० परवेज, मनी सिंह,अभिषेक तिवारी,रोहित गुप्ता,अवधेश गुप्ता,मयंक तिवारी,दीपक वर्मा, गोपाल जी वर्मा, सौरभ तिवारी, राज सैंनी,विक्की यादव,रामबाबू वर्मा,रामनिवास कुशवाहा,राहुल वर्मा,बबलू यादव,चंदन वर्मा,बृजेश गुप्ता,कमलेश वर्मा,सहित सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया !!

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading