अब इन्होने उठाई स्वास्थ्य कर्मियों के रक्षा की जिम्मेदारी, केवल ताली नहीं, माला पहनाकार हुआ स्वागत

गाजीपुर/ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र पूरा देश लॉक डाउन है. कोरोना संक्रमण को ख़त्म करने और लॉक डाउन को नियंत्रण करने के लिए सरकार प्रयासरत है, लगातार कोशिशें जारी हैं ताकि किसी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े. लेकिन इस कड़ी में अब कई सामाजिक संगठन और समाजसेवी अपनी अहम् भूमिका निभा रहे हैं.

इसी कड़ी में शनिवार को रामा फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस के प्रोपराइटर विनीत चौहान (गोलू) की तरफ से पुर्व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की तरफ से जनपद को दिये गए रिलायंस फाऊंडेशन के एम्बुलेंस (सचल अस्पताल) में कोरोना वायरस के इस महामारी के दौर में लगातार गावँ गावँ जाकर लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य कर रहे लोगों को फ़ेस प्रोटेक्शन शील्ड दिया गया, साथ ही साथ सभी वॉलंटियर डॉक्टर और नर्स, साथ ही मेडिकल स्टाफ को अंगवस्त्र व माल्यार्पण करके सम्मानित भी किया गया।

विनीत ने कहा कि जो लोग इस दौर में महामारी को रोकने के लिये अपनी जान की परवाह किये बगैर बिना किसी स्वार्थ के लगातार इस महामारी को रोकने का प्रयत्न कर रहे हैं, वो सभी लोग सम्मान के पात्र है। हम सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए तथा भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचना चाहिए. जिससे इस महामारी को रोका जा सके। साथ में जितेंद्र चौहान, अनिल बिंद, अमर, इरफान आदि लोग उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading