चौकी इंचार्ज के अथक प्रयास से बच गई कांस्टेबल की जान

ब्यूरो डेस्क/गाजीपुर | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र पूरा देश लॉक डाउन है. कोरोना संक्रमण को ख़त्म करने और लॉक डाउन को नियंत्रण करने के लिए सरकार प्रयासरत है, लगातार कोशिशें जारी हैं ताकि किसी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े.

ऐसे अब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का इस कोरोना युद्ध में अहम् रोल है. लेकिन यदि उन्ही के ऊपर मुसीबत आ जाए तो क्या हो? ऐसा ही मामला जनपद गाजीपुर के रौज़ा क्षेत्र से आया है, जानकारी के अनुसार राज्देपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रौज़ा त्रिमुहानी पर कई पुलिसकर्मी तैनात थे, वहां चौकी इंचार्ज आशुतोष शुक्ला भी मौजूद थे, तभी वहां पर तैनात एक कांस्टेबल,जिसका नाम मिनेश कुमार है,को एक साड़ में उठाकर पटक दिया.

वहां पर और तैनात पुलिसकर्मी व रजदेपुर चौकी इंचार्ज आशुतोष शुक्ला के अथक प्रयास से साड़ को भगाया गया। पुलिस कर्मी की हालत नाजुक देखते हुए चौकी इंचार्ज आशुतोष शुक्ला ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया । इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें खतरे से बाहर बताया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading