सपा नेता पर जानलेवा हमला, हुई जिला प्रशासन से गनर की मांग

संवादाता : सऊद अंसारी

गाजीपुर।  वरिष्‍ठ सपा नेता व समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश कार्यकसमिति के सदस्‍य चंद्रिका यादव ने जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य को प्रार्थना पत्र देकर अपने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है और कहा कि “राजनीतिक प्रतिद्वंदता के चलते हमारे उपर प्राणघातक हमला किया गया है।”

उन्‍होने कहा कि “हमने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लॉकडाउन में गरीब, मजदूरों का सहयोग के लिए हर संभव प्रयास किया है। दो जून करीब दो बजे, मैं पार्टी कार्यालय के नीचे खड़ा था तभी मास्‍क लगाकर अज्ञात व्यक्ति ने हमारे उपर हमला कर दिया, हमारे कार्यकर्ताओं ने पीछा किया,लेकिन वो मोटर साइकल पर बैठकर फरार हो गया.”

चंद्रिका यादव ने जिलाधिकारी से नि:शुक्‍ल सरकारी गनर की मांग करते हुए अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री सुधीर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य बजरंगी यादव, अहमर जमाल, गोपाल यादव, राकेश पांडेय, रजनीश मिश्रा, राजू यादव, विशाल मद्देशिया, लालबहादुर यादव, आजाद, उमर भाई, सभासद परवेज मौजूद थे।

WhatsApp Image 2020-06-06 at 12.40.26 PM

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading