यूपी सरकार ने ट्रेनों आये लोगों का जरी किया आंकड़ा, अभी आएगी 200 और ट्रेन

ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र पूरा देश लॉक डाउन है. कोरोना संक्रमण को ख़त्म करने और लॉक डाउन को नियंत्रण करने के लिए सरकार प्रयासरत है, लगातार कोशिशें जारी हैं ताकि किसी नागरिक को असुविषा का सामना न करना पड़े.

ऐसे में ताजा खबर उत्तर प्रदेश से है जहाँ उत्तर प्रदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, अवनीश अवस्थी ने बताया कि “सिर्फ आज पूरे प्रदेश में 57 ट्रेनें आ रही हैं, इन ट्रेनों में लगभग 70 हजार से ज्यादा लोग सिर्फ आज आएंगे, अब तक लगभग 215 ट्रेन आ चुकी हैं, लगभग 2,30000 से ज्यादा लोग अब तक राज्य में आ चुके हैं.”

उन्होंने कहा कि “महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान व अन्य राज्यों से लगभग 200 ट्रेनों को अनुमति दी गई है, अगले 2 से 3 दिनों में ये ट्रेनें आएंगी.”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading