ब्यूरो डेस्क | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का 15 जुलाई को वाराणसी आ रहे हैं| कार्यक्रम तय होने के बाद राजकीय मेडिकल कालेज गाजीपुर के उद्घाटन की चर्चा के साथ ही तैयारी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नौ जुलाई को गाजीपुर सहित प्रदेश के नौ राजकीय मेडिकल कालेजों का लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित होने के बाद अब नई तारीख 15 जुलाई पड़ी है। हालांकि यह तिथि अभी संभावित है। इसके लिए शासन के पत्र की प्रतीक्षा की जा रही है। लोकार्पण कार्यक्रम वर्चुअल होना है। नौ जिले में से किसी एक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। अन्य आठ जिलों में कैबिनेट स्तर के मंत्री रहेंगे।
आरटीआई मैदान के करीब 24 एकड़ में 220 करोड़ की लागत से बन रहा स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज Ghazipur में सञ्चालन शुरू हो चूका है| लेकिन अभी तक इसका औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ है। परिसर सहित पूरे भवन में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा किया जा रहा है। अब तक मेडिकल कालेज का प्रशासनिक कक्ष, लाइब्रेरी, एकेडमिक, कैफेटेरिया, लेक्चर हाल, आडिटोरियम, छात्र-छात्रों का हास्टल, नर्सेज हास्टल, डाक्टरों के रहने के लिए 56 आवास, टाइप थ्री के 20, टाइप फोर के 20, टाइप फाइव के आठ आवास बनाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
पीएम मोदी प्रदेश के नौ राजकीय मेडिकल कालेज के साथ इसका भी उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद सितंबर से मेडिकल कालेज में छात्र-छात्राओं का दाखिला भी शुरू हो जाएगा। प्रोफेसर के साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर और जेआर (जूनियर रेजीडेंट) चिकित्सकों की नियुक्ति भी की जा रही है। आने वाले दिनों में जिले के लोगों को मेडिकल कालेज का लाभ मिलेगा।

