यूबीआई के महत्वकांक्षी योजनाओं का हुआ समापन

ग़ाज़ीपुर। जिले के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और नाबार्ड के सौजन्य से उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत जूट प्रोडक्ट वाल उद्यमी के महिलाओं के बैच का समापन ग्राम कटैला में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता एवं नाबार्ड के अजीर्ण जिला प्रबंधक सुशील कुमार एवं जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अजय कुमार गुप्ता द्वारा ग्राम कैटेला में किया गया इस अवसर पर अपने उध्बोधन में मुख्य विकास अधिकारी ने इस जुट प्रोडक्ट उद्यमी के कार्यक्रम को जिले के महिलाओं के लिये एक मील पत्थर का पत्थर बताया और साथ ही ये कहा की इस प्रकार के रोजगार परक कार्यक्रम को करके महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर स्वयं एवं परिवार के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी इस रोजगारपरक कार्यक्रम को करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के प्रदेश सरकार द्वारा सहायता एवं अनुदान प्रदान किया जाता है।

अपने उध्बोधन में उन्होंने यूनियन ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और आशा व्यक्त की आने वाले समय मे ये प्रशिक्षण संस्थान जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक मिल का पत्थर साबित होगा अग्रणी जिला विकास प्रबंधक सुशील कुमार ने भी महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पादों की सराहना करते हुवे भविष्य में और संचालित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नाबार्ड द्वारा वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रंजीत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुवे महिलाओं को शुभकामनाएं अपनी दी जिला उद्योग केंद्र के अजय कुमार गुप्ता ने विभाग द्वारा चलाई जा रही एक जिला एक उत्पाद के कार्यक्रम के बारे में विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।

इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय सुशान्त श्रीवास्तव ने संस्थान द्वारा चलाई जा रही विभिन्न रोजगार परक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। अंत में संस्थान के निदेशक बिनोद प्रसाद शर्मा ने आये हुवे आगन्तुकों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मिट्ठापार आनंद कुमार वर्णवाल एवं कैसर जहां भी उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading