मॉक टेस्ट वास्तविक परीक्षा का कराता है एहसास
-एसकेबीएम में आयोजित हुआ मॉक टेस्ट, 310 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
-टॉप-15 विजेताओं को किया गया सम्मानित
गाजीपुर। सामाजिक संस्था चौपाल की ओर से दिलदार नगर स्थित एसकेबीएम इंटर कॉलेज में यूपी पुलिस मॉक टेस्ट का आयोजन हुआ। इसमें 310 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें टॉप 15 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को होगी। बच्चों की प्रतिभा को चेक करने के लिए चौपाल ने मॉक टेस्ट कराया था। जिला पंचायत सदस्य बाबर खान ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसे निखारने के लिए कड़ी मेहनत करें। एसकेबीएम के प्रबंधक गुलाम मजहर खान ने चौपाल टीम को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि खुद को कामयाब बनाने के लिए युवा लक्ष्य निर्धारित करें और उसकी प्राप्ति के लिए जी जान लगा दें। चौपाल के संस्थापक सदस्य डॉ. मो. मतीन ने कहा कि कई बार परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र गंभीर तनाव और डर का सामना करते हैं। छात्र सालभर पढ़ाई तो करते हैं, लेकिन परीक्षा वाले दिन डर की वजह से उनका प्रदर्शन बिगड़ जाता है। मॉक टेस्ट आपको वास्तविक परीक्षा का एहसास कराते हैं। इस माहौल में सवाल हल करने से उम्मीदवारों को डर और घबराहट से छुटकारा मिलता है।
मॉक टेस्ट में अच्छे नंबर आने पर उम्मीदवारों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। दिलशाद खान ने कहा कि हम लोग सौ बच्चों को शॉर्टलिस्ट करेंगे। इन बच्चों के लिए आगे एक और मॉक टेस्ट होगा। संचालन मिनहाज खान एवं आभार अबुबकर उर्फ बेचन और तौसीफ खान ने किया। इस दौरान असिस्टेंट प्रो. तुफैल खान, इब्राहिम खान, सुधीर, राजेश यादव, इमरान खान, अमजद खान, तबरेज खान, डॉ. परवेज खान, सिबगतुल्लाह खान, अजहर खान सहित अन्य मौजूद थे।
मॉक टेस्ट वास्तविक परीक्षा का कराता है एहसास

