पर्यावरण दिवस विशेष- प्रत्येक दिवस पर्यावरण दिवस- CMO

प्रत्येक दिवस पर्यावरण दिवस- मुख्य चिकित्सा अधिकारी

ग्रीनमैन अरविन्द कुमार ने पौधे मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेंट किये-

गाजीपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनमैन अरविन्द कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आक्सीजन प्लांट एग्लोनिमा पौधे भेंट किये।वहां मौजूद लोगों को मुख्य चिकित्साधिकारी डा.हरगोविन्द सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।तथा बताया कि पौधे हमारे जीवन का आधार है।पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण हमारा मौलिक कर्तव्य है।इस लिये हम विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाते है।पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।यह एक विश्वव्यापी अवसर है जो मानव जाति को पर्यावरण के प्रति जागरूक और क्रियाशील होने के लिए दुनियाभर के अरबों लोगों को एकजुट करता है।और बताया कि पर्यावरण संरक्षण प्रेरणा व जागरुकता का विषय वस्तु है। एक दिन के पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण नही हो सकता,प्रत्येक दिवस पर्यावरण दिवस के रुप में मनाना चाहिये।बता दें कि ग्रीनमैन अरविन्द कुमार के द्वारा उपहार स्वरूप ऑक्सीजन प्लांट एग्लोनिमा का पौधा प्राप्त कर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि यह पर्यावरण जागरूकता के प्रति अनोखा प्रयास है।बता दें कि पर्यावरण प्रेमी अरविंद कुमार लोगो के जन्मदिन शादी,श्राद्ध व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करते रहते हैं।पर्यावरण संरक्षण के प्रति विगत कई वर्षो से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।इस मौके पर एसीएमओ डा.मनोज सिंह,प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र चौहान,राघवेन्द्र सिंह, डा.आशीष सहित आदि मौजूद रहे।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading