जय प्रकाश गुप्ता ने ली नपा अध्यक्ष पद की शपथ,हज़ारों की भीड़,गाँधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण.

मंत्री के उपस्थिति में नगर पालिका के अध्यक्ष ने ली शपथ ग़ाज़ीपुर जनपद के ज़मानियाँ तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मैदान में ज़मानियाँ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सभासद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने संविधान और ईश्वर को साक्षी मानकर हज़ारों के संख्या उपस्थित शाम 6 बजे के लगभग शपथ हुआ।
रामलीला मैदान में 5 बजे का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम था,लेकिन मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश के श्री रविन्द्र जायसवाल को कुछ विलम्ब से आने से करीब 1 घंटा विलम्ब हुआ।
शपथ ग्रहण उपजिलाधिकारी ज़मानियाँ हर्षिता तिवारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
शपथ ग्रहण समारोह में जय प्रकाश के समर्थक काफी उत्साहित नज़र आ रहें थे ख़ास बात ये रहा कि उनके मुस्लिम समर्थक भी काफ़ी संख्या में उपस्थित रहें।
कुछ सभासदों को मंच पर जगह न मिलने से वे दर्शक दीर्घा में चले गए शपथ ग्रहण दुबारा होने पर उन्हें बुलाया गया, सभासदों को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने शपथ दिलाई।
जय प्रकाश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा क्योंकि जिस रामलीला मैदान में उन्होंने शपथ ली उसी रामलीला मंच पर कई बार धरना दिये, भुख हड़ताल किये और जेल भी गए

शपथ ग्रहण के समारोह में नगर पंचायत जिला अध्यक्ष सपना सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह डॉ.राकेश सिंह प्रशासनिक अधिकारी और समर्थकों से रामलीला मैदान भरा रहा।
शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने नगर पालिका अध्यक्ष ने दंडवत माथा टेका उसके बाद महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यर्पण किया,फिर नगर पालिका के कुर्सी पर बैठने से पहले अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने बुके देकर सम्मानित किया।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading