डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन कहाँ हुआ..

कुंज डिजिटल लाइब्रेरी का यूनाइटेड मीडिया के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने किया उद्घाटन

गाजीपुर। जिले के युवाओं को तैयारी के लिए इधर-उधर अब भटकना नहीं पड़ेगा। अपने जिले के बीकापुर (बद्री चंद पोखरे के पास) में कंपटीशन की तैयारी के लिए कुंज डिजिटल लाइब्रेरी का बुधवार को यूनाइटेड मीडिया के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना है। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस लाइब्रेरी से कालेज के एवं प्रतियोगी छात्रों को काफी मदद मिलेगी, ऐसे लाइब्रेरी का जनपद में अभाव था। संस्था के प्रबंधक चंदन यादव समाजसेवी है और शिक्षा जगत के कार्यो से जुड़े हुए है। इस प्रतिष्ठान में कंपटीशन के छात्रों को विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। छात्र-छात्राओं जो की कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह लाइब्रेरी वरदान साबित होगी। इस अवसर पर पिंटू यादव, चंद्रजीत यादव, जयराम यादव, दशरथ दुबे, राम प्रकाश पांडे, अंकित यादव, अक्षय चौहान, नीरज यादव, छोटू यादव, शशिकांत विश्वकर्मा, राघवेंद्र उर्फ राहुल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading