यशवंत के यश से गर्व की अनुभूति में तृप्त हुआ जनपद…

गाज़ीपुर। कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुआ है। महामारी पहले और दूसरी चरण में हाहाकार मचा हुआ था। कहीं अस्पतालों में भीड़ तो कहीं ऑक्सीजन की कमी। यह कैसा वक्त था जिसने हमारे देश की एकता को साक्षात रूप दिया। इस विकट परिस्थिति में कोरोना योद्धाओ के रूप में ज़मीं पर फरिश्ते नजर आने लगे। कोरोना योद्धाओं ने निश्वार्थ भावना से सबकी मदद की और निरंतर प्रयास जारी है। ऐसे योद्धाओं की सूची में स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, पत्रकार और समाजसेवी प्रमुख थे। जगह जगह इनका सम्मान भी हुआ।

इसी क्रम में ऐसे लोगो को धन्यवाद ज्ञापित करने व सम्मानित करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 7 अक्टूबर 2021 को लखनऊ में प्रदेश के प्रमुख 10 समाजसेवियों, डॉक्टरों को बुलाया और उनको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सम्मानित किया। ये वक्त था जब एक फिर गाज़ीपुर ने गर्व की अनुभूति की।

जी हां इन समाजसेवियों में गाज़ीपुर के लोकप्रिय समाजसेवी यशवन्त यादव शामिल थे। यशवंत नंदगंज थानाक्षेत्र के बाघी गांव के निवासी है। यशवंत को प्रियंका गांधी द्वारा सम्मानित किया गया और कोरोना काल मे किये गये उनके कार्यों को लेकर प्रशंसा भी व्यक्त की गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लु ने यशवन्त को अंगवस्त्रम भेंट किया।

इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने कोरोना योद्धाओ से कहा की कोरोना महामारी में आप लोगो ने जो कार्य किया है उस पर पूरे देश को गर्व है पूरा राष्ट्र आप लोगो का कर्जदार है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading